मंत्री की पत्नी श्रीमती कांति जायसवाल ने गरबा नृत्य से बांधा समां, मां आदिशक्ति की आरती कर लिया आशीर्वाद; ढोल की थाप और डांडिया की खनक से भक्तिमय हुआ माहौल
मनेंद्रगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित गरबा सीजन-3 के शुभारंभ के पहले ही दिन भक्ति, उल्लास और उत्साह का रंग देखने को मिला। मां आदिशक्ति की आराधना के साथ शुरू हुए इस आयोजन में स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल अपनी पत्नी श्रीमती कांति जायसवाल के साथ शामिल हुए। दोनों ने मां आदिशक्ति की आरती कर आशीर्वाद लिया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने ढोल बजाकर गरबा उत्सव का उत्साह बढ़ाया और पत्नी के साथ डांडिया की ताल पर झूमते नजर आए।
गरबा करती नजर आईं श्रीमती कांति जायसवाल
गरबा सीजन-3 के पहले दिन श्रीमती कांति जायसवाल ने गरबा नृत्य में हिस्सा लेकर आयोजन की रौनक बढ़ाई। पारंपरिक गरबा कीलय, डांडिया की खनक और प्रतिभागियों के उत्साह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी आयोजन में पूरी ऊर्जा के साथ शामिल हुए। मां आदिशक्ति की आरती से लेकर ढोल की थाप तक, मंत्री दंपती की सहभागिता आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में रही।
आस्था के साथ संस्कृति का उत्सव
गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना, भारतीय संस्कृति और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। गरबा सीजन-3 के शुभारंभ पर श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दिया।
पहले दिन से ही प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया और डांडिया की ताल पर थिरकते लोगों ने आयोजन को यादगार बना दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

नवरात्रि मां आदिशक्ति की आराधना, श्रद्धा और शक्ति का पर्व है। गरबा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एक साथ जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। मां आदिशक्ति से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ







