नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं प्रभारी एसडीओपी मनासा श्रीमती शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में थाना रामपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 12.10.2026 को ग्राम आमलिया में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर अवैध रूप से शराब निर्माण हेतु तैयार किया गया लगभग 400 लीटर लहान बरामद कर नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया । साथ ही, उक्त कार्यवाही के दौरान अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपी महेश पिता रामनिवासी मेघवाल उम्र 38 वर्ष निवासी रामपुरा के कब्जे से 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आरोपी महेश के विरुद्ध आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक निलेश सोलंकी एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







