नीमच | मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम मां भादवामाता मंदिर संस्थान में शुक्रवार को दानपेटी (भंडारा) खोली गई। इस दौरान दानपेटी से कुल 18 लाख 8 हजार 600 रुपए की नकदी प्राप्त हुई।
दान राशि की पारदर्शिता के साथ गिनती के लिए विशेष रूप से बैंक स्टाफ और सोसाइटी कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में गड्डियों और सिक्कों को अलग कर पूरी गणना सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। प्राप्त राशि को मंदिर संस्थान के आधिकारिक बैंक खाते में जमा करा दिया गया है।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच








