Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 6, 2026
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
9193896f cb06 40ad b131 ecfa9e52ba1a

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
  • एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा
  • संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन
  • संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम चोरवरी में जन चौपाल आयोजित
  • पीसी एण्ड पीएनडीटी की बैठक में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा
  • राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का शुभारंभ
  • समाज सेवी अरुल अशोक अरोरा ने विधायक आक्या के पैतृक गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
  • मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का शुभारंभ
Policewala

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का शुभारंभ

PolicewalaBy PolicewalaOctober 6, 2026No Comments3 Views
ea17aa32 c82c 4897 b1da fbc4d7657fdb

सतना मध्य प्रदेश
कन्या धवारी स्कूल में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली, कृमि संक्रमण से बचाव का दिया संदेश
सतना 06 अक्टूबर 2026/राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को सतना शहरी क्षेत्र में कन्या धवारी स्कूल में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज शुक्ला, शिक्षा विभाग से आलोक सिंह, कन्या धवारी विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी नोडल अधिकारी डा. विनीत गुप्ता, डीसीएम डा. ज्ञानेश मिश्रा, नृपेश सिंह, एपीएम सुधेश शुक्ला सहित शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

cb58a83f 0d05 4559 a28a 7cee95f7eb3c


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, अनुदान प्राप्त विद्यालयों, आदिवासी आश्रम शालाओं, मदरसों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की गोली खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान बच्चों को आयु के अनुसार एल्बेंडाजोल की निर्धारित मात्रा दी जाएगी। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को 400 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा कर साफ पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरा कर साफ पानी के साथ तथा 3 से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली चबाकर साफ पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। दवा का सेवन शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी में कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों में कमजोरी, कुपोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। नियमित कृमिनाशन से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने में मदद मिलती है। अभियान के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई तथा हाथ धोने की आदतों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के पश्चात 09 अक्टूबर 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभियान के दौरान दवा का सेवन करने से छूट गए बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं आमजन से अपील की है कि वे 1 से 19 वर्ष तक के सभी पात्र बच्चों को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक अवश्य दिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

d5c74c65 a2e7 42c5 bb17 d0888cf544ec

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 6, 2026
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
9193896f cb06 40ad b131 ecfa9e52ba1a

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन

October 6, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026907
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026756
Don't Miss
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523 Policewala

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

By PolicewalaOctober 6, 20265

चार साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से कुछ घंटे में महाराष्ट्र से कराया…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
9193896f cb06 40ad b131 ecfa9e52ba1a

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन

October 6, 2026
d7e58b0f 7829 44f7 9363 32d3cad26536

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम चोरवरी में जन चौपाल आयोजित

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 6, 2026
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
Visitors
1933126
This Month : 14351
This Year : 505043
Total Users : 1507363
Views Today : 4961
Total views : 6216825
Who's Online : 8
Server Time : 2026-10-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.