Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.04.11

पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक
  • लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन
  • पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था
  • नामांतरण से सीमांकन तक लंबित मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
  • वीरभूमि से भोपाल तक पहुंचेगी डिंडौरी की पवित्र माटी, 55 संकल्प वृक्षों में होगी शामिल
  • रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में विवाद, रिजवान कार्गो के कर्मचारियों पर मारपीट और ग्राहकों को बुलाने के आरोप
  • बालोद में युवती पर एसिड अटैक, चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हुआ आरोपी
  • शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक
Policewala

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

PolicewalaBy PolicewalaOctober 5, 2026No Comments2 Views
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सादर प्रकाशनार्थ


भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति के नए और व्यापक मंच उपलब्ध कराए हैं, लेकिन अमर्यादित, असभ्य, आपत्तिजनक भाषा का बढ़ता इस्तेमाल समाज के लिए चिंता का विषय है। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के संस्कार और उसकी संवेदनशीलता का भी प्रतिबिंब है। ऐसे दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह तथ्य, भाषा की गरिमा और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से सामने रखे।
सांसद श्री शर्मा सोमवार को होटल राजहंस में भोपाल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने की। वरिष्ठ पत्रकार अजय बोकिल और गिरीश उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्री शर्मा ने कहा कि तकनीक ने पत्रकारिता के स्वरूप और उसकी पहुंच में व्यापक बदलाव किया है। अब समाचार कुछ क्षणों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे में समाचार की गति के साथ उसकी विश्वसनीयता, तथ्यपरकता और भाषा की गरिमा बनाए रखना महत्वपूर्ण चुनौती है। हिंदी पत्रकारिता ने हमेशा समाज को दिशा देने और जनसरोकारों को आवाज देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बदलते दौर में भी उसकी विश्वसनीयता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है और नई तकनीक के साथ नए अवसर भी सामने आ रहे हैं। पत्रकारिता के मूल सरोकारों को कायम रखते हुए इन बदलावों को समझना जरूरी है।
अजय बोकिल ने कहा कि सोशल मीडिया ने समाचारों के प्रसार को गति दी है। इसके साथ पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां भी आई हैं। इनका सामना पत्रकारिता जगत को अपनी पेशेवर क्षमता और सामूहिक प्रयासों से करना होगा।
गिरीश उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता के सामने चुनौतियां हमेशा रही हैं, लेकिन एआई के दौर में इनका स्वरूप बदल रहा है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच तथ्य, भाषा, विश्लेषण और पाठकों का भरोसा पत्रकार की वास्तविक पूंजी बने रहेंगे।
क्लब के संरक्षक सतीश सक्सेना ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश गाबा ने किया।इस अवसर पर क्लब की एक स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया।
12 पत्रकार सम्मानित
समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राजधानी के 12 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार राजीव सोनी, जगदीश द्विवेदी, प्रकाश भटनागर, योगीराज योगेश, सुनील गंगराडे, अभिनव गोयल (आकाशवाणी), नीलम शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, ममता यादव, अनुराधा त्रिवेदी, रघुवीर तिवारी और सचिन बैस शामिल हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल, अलीम बजमी, राघवेन्द्र सिंह, शेफाली पाण्डे, नासिर हुसैन, सूर्यकांत चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, सुशील शर्मा, ओपी श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण बलवानी, विजय शर्मा, डीएन पाण्डेय, एयू खान, विनोद सूर्यवंशी, नासिर अली, प्रकाश सक्सेना, हाजी मजीद, राजेश चतुर्वेदी, परवेज अहमद, ज्योति प्रकाश खरे, बृजेन्द्र सक्सेना, विवेकानंद, सुनील शुक्ला, विनीत अग्रवाल और सुनील चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

d39d678d 6265 49ac 995c 2c472ba163e1

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.53.19

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में विवाद, रिजवान कार्गो के कर्मचारियों पर मारपीट और ग्राहकों को बुलाने के आरोप

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.38.36

बालोद में युवती पर एसिड अटैक, चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हुआ आरोपी

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 13.57.13

माँ की पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर बेटे-बहू ने किया रक्तदान, मानव सेवा को बनाया श्रद्धांजलि का माध्यम

October 5, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026907
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026754
Don't Miss
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0 Policewala

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

By PolicewalaOctober 5, 20262

सादर प्रकाशनार्थ भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति के नए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.04.11

पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 19.49.15

नामांतरण से सीमांकन तक लंबित मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

October 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
Visitors
1930818
This Month : 12043
This Year : 502735
Total Users : 1505055
Views Today : 600
Total views : 6212464
Who's Online : 13
Server Time : 2026-10-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.