Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.04.11

पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक
  • लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन
  • पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था
  • नामांतरण से सीमांकन तक लंबित मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
  • वीरभूमि से भोपाल तक पहुंचेगी डिंडौरी की पवित्र माटी, 55 संकल्प वृक्षों में होगी शामिल
  • रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में विवाद, रिजवान कार्गो के कर्मचारियों पर मारपीट और ग्राहकों को बुलाने के आरोप
  • बालोद में युवती पर एसिड अटैक, चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हुआ आरोपी
  • शहपुरा तहसील में पदस्थ बाबू ने की आत्महत्या, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में विवाद, रिजवान कार्गो के कर्मचारियों पर मारपीट और ग्राहकों को बुलाने के आरोप
Policewala

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में विवाद, रिजवान कार्गो के कर्मचारियों पर मारपीट और ग्राहकों को बुलाने के आरोप

PolicewalaBy PolicewalaOctober 5, 2026No Comments11 Views
WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.53.19

रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित रायपुर दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में बुकिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। राधा स्वामी कार्गो पक्ष ने रिजवान कार्गो से जुड़े कर्मचारियों पर अपने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, अभद्र इशारे करने और ग्राहकों को अपने पास बुलाने के आरोप लगाए हैं।

कीर्तन वैष्णव के साथ मारपीट का आरोप।

राधा स्वामी कार्गो पक्ष के मुताबिक, आज उनके कर्मचारी कीर्तन वैष्णव के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए वे जीआरपी थाना रायपुर पहुंचे। शिकायत के बाद कीर्तन वैष्णव को मुलाहिजा के लिए भेजा गया। मामले में जीआरपी द्वारा जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.53.18

लीज और पैकेजिंग के काम को लेकर विवाद।

राधा स्वामी कार्गो पक्ष का कहना है कि राधा स्वामी लीज होल्डर है, जबकि रिजवान कार्गो पैकेजिंग होल्डर के रूप में काम करता है। राधा स्वामी पक्ष का आरोप है कि रिजवान कार्गो से जुड़े कर्मचारी उनके कर्मचारियों को अभद्र इशारे करते हैं, उनके साथ मारपीट करते हैं और पार्सल लेकर आने वाले ग्राहकों को अपने पास बुलाने का प्रयास करते हैं।

बताया जा रहा है कि ग्राहकों को अपने-अपने कार्यालय की ओर ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के कर्मचारियों के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही है। इसी विवाद ने अब मारपीट का रूप ले लिया है।

रेल मंत्री के दौरे से पहले व्यवस्था पर सवाल।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित दौरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में तैयारियां तेज हैं। ऐसे में पार्सल ऑफिस में एजेंटों के बीच चल रहे विवाद ने रेलवे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

सवाल यह भी है कि यदि रेल मंत्री अथवा रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी पार्सल ऑफिस का निरीक्षण करते हैं तो वहां निजी एजेंटों की गतिविधियों और परिसर में उनके कामकाज की व्यवस्था को लेकर स्थिति क्या है।

फिलहाल कीर्तन वैष्णव के साथ मारपीट की शिकायत पर जीआरपी जांच कर रही है। रिजवान कार्गो पक्ष पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जीआरपी की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 17.38.36

बालोद में युवती पर एसिड अटैक, चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हुआ आरोपी

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 13.57.13

माँ की पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर बेटे-बहू ने किया रक्तदान, मानव सेवा को बनाया श्रद्धांजलि का माध्यम

October 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026907
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026754
Don't Miss
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0 Policewala

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

By PolicewalaOctober 5, 20262

सादर प्रकाशनार्थ भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति के नए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.04.11

पचपेड़ी नाका चौक पर देर रात भी मुस्तैद रायपुर ट्रैफिक पुलिस, जाम और नियम तोड़ने वालों के बीच संभालती रही यातायात व्यवस्था

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 19.49.15

नामांतरण से सीमांकन तक लंबित मामलों की समीक्षा, एसडीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

October 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
bf370520 85b5 49de 8042 61662501bde0

सोशल मीडिया की अमर्यादित भाषा से सामाजिक

October 5, 2026
WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने सिम्स में  जरूरतमंदों को कराया भोजन

October 5, 2026
Visitors
1930819
This Month : 12044
This Year : 502736
Total Users : 1505056
Views Today : 609
Total views : 6212473
Who's Online : 14
Server Time : 2026-10-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.