कैलाशपुरी ढाल के पास संदिग्ध हालत में मिला आरोपी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद।
रायपुर। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 30 सितंबर 2026 को पुलिस टीम कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमता मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम चंदन सेन बताया।
पुलिस द्वारा चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त किया।
आरोपी चंदन सेन के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी: चंदन सेन, पिता सीताराम सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नंदनी, खुदनी गोठान के पास, थाना अहिरवारा, जिला दुर्ग।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर
- नवरात्रि पर कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा का आयोजन
- डोडा चुरा माफिया पर बड़ा प्रहार सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4.2 टन डोडा चूरा जब्त; गेहूं की बोरियों की आड़ में हो रही थी तस्करी*
- भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी
- नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026







