नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ छेड़े गए अभियान में कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम हनुमंतिया में एक खेत पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।
पुलिस को मुखबिर तंत्र से यह पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम हनुमंतिया निवासी बलवंत पिता रतनलाल रावत के खेत में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप छिपाई गई है। इस सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खेत की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से कुल 175 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस ने मौके से बलवंत रावत और उसके साथी हरिसिंह रावत दोनों निवासी ग्राम हनुमंतिया को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ के नेटवर्क से जुड़ी आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।
नशे के खिलाफ यह अहम कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के सख्त निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल और मनासा एसडीओपी शाबेरा अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी मंगल सिंह राठौड़ की पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया ।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️







