मोबाइल पर बातचीत और मैसेज को लेकर हुआ विवाद, डंडे व छाता जब्त
धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेलीबड़ी पुलिस ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने प्रार्थी के पुत्र द्वारा मोबाइल पर बातचीत एवं मैसेज करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी, उसके पुत्रों और पत्नी के साथ डंडे एवं छाते से मारपीट की। घटना में प्रार्थी के सिर पर चोट आई।
शिकायत पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे और एक छाता भी जब्त किया गया। पूछताछ एवं विवेचना में अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में पूरन महिलांगे (29), टोमन महिलांगे (24) और दाऊ लाल महिलांगे (60), सभी निवासी ग्राम धौराभाटा, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
- घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
- नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
- शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
- अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
- परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ







