मंदसौर, 15 सितंबर 2026। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंदसौर जिला पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने जिलेभर से आए कुल 26 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर उनकी समस्याओं के उचित वैधानिक निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को मामले की जांच कर त्वरित एवं विधिसंगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय एवं थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
मंदसौर पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनके निष्पक्ष, त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या







