पूरक स्मारिका का 17 सितंबर को तुलसी आश्रम से होगा निःशुल्क वितरण ,
शिवपुरी / सकल ब्राह्मण महासमिति का संभागीय सम्मेलन सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में तथा तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज एवं जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, महावीर मुदगल, डॉ मुन्नालाल शर्मा, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, योगेंद्र दीक्षित,एच बी शर्मा सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला संरक्षिका सुधा दीक्षित, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा एवं मंचासीन के थे ।कार्यक्रम के दौरान सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज एवं अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने महासमिति का विस्तार करते हुए राम प्रकाश शर्मा को सर्वसम्मति से संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे सदैव समाज हित में काम करते रहेंगे। परिचय सम्मेलन के साथ-साथ सामूहिक विवाह का भी आयोजन निशुल्क कराया जाएगा। बुर्जुगों का सम्मान प्राथमिकता से किया जाएगा । संचालन मणिका शर्मा ने किया । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर मुदगल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त नवीन पंजीयन फॉर्म से बनी पूरक स्मारिका का निःशुल्क वितरण 17 सितंबर गुरुवार को तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर से किया जायेगा।
रिपोर्टर ध्रुव शर्मा शिवपुरी







