डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति पर मंथन, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित विभिन्न इकाइयों में नए पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व
शहपुरा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे 25 लाख घर-परिवार संपर्क अभियान को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 11 सितंबर को शहपुरा ब्लॉक में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री हिमांशु अग्रवाल, राज साहू, संयुक्त विभाग संगठन मंत्री मुकेश शरण, विभाग अध्यक्ष राम साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहित कारपेंटर एवं भीम गोस्वामी सहित संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय बजरंग दल में नई टीम को मिली जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय बजरंग दल की ब्लॉक इकाई में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कृष्णा अग्रवाल को ब्लॉक अध्यक्ष, तुषार विश्वकर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राहुल यादव को ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष और निखिल अग्रवाल को ब्लॉक महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा निहाल साहू एवं ओम श्रीवास को ब्लॉक मंत्री तथा साहिल झरिया एवं कान्हा गुप्ता को ब्लॉक सहमंत्री नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद में राजकिशोर, राजेंद्र यादव एवं महेंद्र यादव को ब्लॉक सहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राष्ट्रीय महिला परिषद में मधु बारमैया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
घर-परिवार संपर्क अभियान को गति देने पर जोर
बैठक में 25 लाख घर-परिवार संपर्क अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचकर संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी देने का आह्वान किया। साथ ही ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उनसे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।
बैठक में हिंदू रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े विषयों पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का संकल्प भी लिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को ब्लॉक से लेकर जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।







