इंदौर
सावधान: Facebook पर सीरियल के एपिसोड दिखाकर नया साइबर फ्रॉड
इंदौर। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। ठग Facebook पर लोकप्रिय सीरियल, ड्रामा TV या वेब सीरीज के नाम से फर्जी पेज बनाते हैं। उस पर सीरियल के रोचक सीन डालकर लिखते हैं कि पूरा एपिसोड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आप दूसरी वेबसाइट पर चले जाते हैं। वहां पूरा एपिसोड दिखाने के लिए 1 रुपये या छोटी रकम का भुगतान UPI से करने को कहा जाता है।
इसी दौरान ठग आपका UPI PIN, बैंक डिटेल्स ले लेते हैं और आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
पुलिस की अपील – क्या न करें:
1. Facebook पर अनजान पेज और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
2. सीरियल देखने के लिए 1 रुपये के चक्कर में किसी अनजान लिंक पर पेमेंट न करें।
3. किसी को भी UPI PIN, OTP, CVV, पासवर्ड न बताएं।
4. याद रखें – पैसा लेने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती, PIN सिर्फ पैसा भेजने के लिए होता है।
5. ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक को बताएं और *1930 पर कॉल करें* या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने कहा – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)