Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.48.59

गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता किया दस्तयाब

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.35.45

छिंदवाड़ा CSP द्वारा ली गई गणेश उत्सव संबंधी दिशा निर्देश एवं शांति समिति की बैठक सपन्न

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.30.53

आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

September 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता किया दस्तयाब
  • छिंदवाड़ा CSP द्वारा ली गई गणेश उत्सव संबंधी दिशा निर्देश एवं शांति समिति की बैठक सपन्न
  • आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
  • ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित: न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा – 12 सितंबर को लोक अदालत में सुलह से होगा विवादों का अंत*
  • ग्रामीण काम लेकर पहुंचे, पंचायत भवन पर लटका मिला ताला; बटिया पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल*
  • जनविश्वास शिविर में फिर उठा बिछिया पंचायत के 10.65 लाख के कथित भुगतान का मामला
  • गुतलवाह में जन-विश्वास शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • भाखा मॉल-भानपुर सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा पानी और कीचड़ बना मुसीबत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - गुतलवाह में जन-विश्वास शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
Policewala

गुतलवाह में जन-विश्वास शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 11, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 09 11 at 19.17.04

आजीविका समूहों की दीदियों को 51 लाख की सहायता, छात्राओं को स्कूटी और विद्यार्थियों को मिली साइकिल

*डिंडौरी।* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम गुतलवाह में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत हितलाभ और सहायता राशि का वितरण किया गया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे और डीएफओ अशोक सोलंकी ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद किया।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 19.17.34

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत चार हितग्राहियों को सामूहिक रूप से 5 लाख 72 हजार रुपये का लाभ दिया गया। उद्यानिकी विभाग ने पीएमएफएमई योजना एवं समूह ऋण के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के लिए 14 लाख 96 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। वहीं आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की दीदियों को 51 लाख रुपये वितरित किए गए।

छात्राओं को स्कूटी, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि

जनपद शिक्षा केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत दो छात्राओं को 1 लाख 80 हजार रुपये का लाभ दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना के तहत भी हितग्राहियों को 4 लाख 88 हजार रुपये का लाभ दिया गया।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 19.18.08

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संबल योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, दिव्यांग पेंशन एवं कल्याणी पेंशन के पात्र हितग्राहियों को सहायता उपलब्ध कराई गई। नगर परिषद शहपुरा द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 1 लाख 90 हजार रुपये का लाभ दिया गया, जबकि आरबीसी 6(4) के प्रकरणों में 8 लाख 32 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई।

लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों का मौके पर निराकरण नहीं हो सका है, उनका भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बच्चों को अपने हाथों से पहनाए जूते

शिविर के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और नियमित विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 11 at 19.18.09

शहपुरा विकासखंड में 204 सड़कों का होगा सर्वे

कलेक्टर ने बताया कि शहपुरा विकासखंड में 204 सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन सड़कों का सर्वे कर योजना के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के 84 विद्यालयों के कक्षा 12वीं के 962 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि दी गई है। इसके तहत कुल 2 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।

शिविर में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा जामदार फरहान इरफान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.48.59

गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता किया दस्तयाब

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.35.45

छिंदवाड़ा CSP द्वारा ली गई गणेश उत्सव संबंधी दिशा निर्देश एवं शांति समिति की बैठक सपन्न

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.30.53

आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

September 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,278
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026862
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026733
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.48.59 Policewala

गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता किया दस्तयाब

By PolicewalaSeptember 11, 20262

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा गुम पुरुष एवं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.35.45

छिंदवाड़ा CSP द्वारा ली गई गणेश उत्सव संबंधी दिशा निर्देश एवं शांति समिति की बैठक सपन्न

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.30.53

आगामी त्यौहारों एवं गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.26.20

ढीमरखेड़ा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित: न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा – 12 सितंबर को लोक अदालत में सुलह से होगा विवादों का अंत*

September 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.48.59

गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में कुठला पुलिस को मिली सफलता किया दस्तयाब

September 11, 2026
WhatsApp Image 2026 09 11 at 20.35.45

छिंदवाड़ा CSP द्वारा ली गई गणेश उत्सव संबंधी दिशा निर्देश एवं शांति समिति की बैठक सपन्न

September 11, 2026
Visitors
1875068
This Month : 20443
This Year : 446985
Total Users : 1449305
Views Today : 4024
Total views : 6071413
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-11
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.