खरोरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 186 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सारागांव-निलजा मोड़ मेन रोड और रायखेड़ा लेबर कॉलोनी क्षेत्र में अवैध शराब रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए प्रवीण देवांगन के कब्जे से 138 पौवा, करीब 24 लीटर 840 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 13,800 रुपये बताई गई है, जब्त की।
वहीं हरिशंकर उर्फ भद्दर मधुकर के कब्जे से 48 पौवा, करीब 8 लीटर 640 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 4,800 रुपये बताई गई है, बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खरोरा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज







