रायगढ़:
रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के संकल्प के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ चलाकर लगभग 4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीड़िता को रायगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है।
मामला थाना घरघोड़ा के विशेष पॉक्सो प्रकरण क्रमांक 57/2021 से जुड़ा है। वर्ष 2022 से पीड़िता का कोई सुराग न मिलने के कारण न्यायालयीन सुनवाई और साक्ष्य की प्रक्रिया बाधित हो रही थी। इस पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने जिले के साथ-साथ अन्य इलाकों, औद्योगिक क्षेत्रों, कोयला खदानों और स्लम बस्तियों में लगातार पतासाजी की।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने पीड़िता को रायगढ़ से खोज निकाला और 11 अगस्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। पीड़िता की उपस्थिति से अब पॉक्सो मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक दिनेश सिदार, आरक्षक प्रदीप तिग्गा और आरक्षक हरीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर पीड़ित को न्याय की प्रक्रिया से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)