रायपुर में 42 हजार की नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल
रायपुर: नशीली दवाओं के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध नाइट्रोसन टैबलेट की बिक्री में जुटी एक महिला को दबोचा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नेहरू नगर स्थित चार नल चौक के समीप घेराबंदी कर 27 वर्षीय योगिता साहू को हिरासत में लिया।
तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 106 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपाम (नाइट्रोसन) गोलियां बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत 42,000 रुपये है। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने नशीली दवाएं जब्त कर महिला के खिलाफ धारा 22(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)