सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
रतलाम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे से घेराबंदी कर 3 आरोपियों को 1.5 किलोग्राम गांजे और एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹79,000 बताई जा रही है।
केसरपुरा फंटे पर घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, श्री राकेश पंद्रो व एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 10 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बाइक पर गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने तुरंत केसरपुरा फंटे पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी:
पंकज पिता रमेश बामनिया (उम्र 25 वर्ष), निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया (उम्र 50 वर्ष), निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
गोवर्धन पिता मांगु बामनिया (उम्र 45 वर्ष), निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
जब्त मशरूका (कुल कीमत ₹79,000):
अवैध गांजा: 1.5 किलोग्राम (अनुमानित कीमत ₹29,000/-)
मोटरसाइकिल: हीरो एचएफ डिलक्स (MP43 ZG 5561, कीमत ₹50,000/-)
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वे गांजा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, भारत अलावा, संदीप परमार, राजू निनामा और विजय मोहनिया की मुख्य भूमिका रही।
सैलाना से कुश मेहता की रिपोर्ट







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)