दमुआ 04/05 अगस्त 2026 की दरमियानी रात पुलिस ने रामपुर चौक पर कार्यवाही करते हुए मवेशियों से भरी पिकअप वाहन (क्रमांक MP 28 G2950) को पकड़ा वाहन में 7 मवेशी , जिनमें 4 भैंस एवं 3 बोदा भरे हुये थे !
पुलिस के अनुसार पिकअप चालक महेश बेलवंशी उर्फ मोनू , निवाशी उमरेठ , मौके से फरार हो गया ! वही उसका साथी शेख इस्ताक(58वर्ष) पिता शेख शब्बीर , निवाशी वरूर , थाना शिवपुरी को वाहन एवं मवेशियों सहित हिरासत में लेकर थाने लाया गया!
दमुआ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1) (घ) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है ! फरार आरोपी की तलाश की जारी है!
पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू







