रायपुर, 03 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ का सपना साकार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों, वनवासियों और महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया और सहकारिता विभाग के नए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने की कड़ी में इस वर्ष 15 लाख से अधिक किसानों को 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है। राज्य में गांवों तक सहकारिता का विस्तार करने के लिए 1352 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है।

सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की हर पंचायत को सहकारिता से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट समितियों को ‘सहकार प्रेरणा पुरस्कार’ दिया, महिला समूहों को लाभांश बांटा और नई पैक्स समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित किए।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







