IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.164 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर /दिनांक 21.05.2026 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरभाठा बेलतरा में नीरज कुमार नेताम नामक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गॉजा रखकर बिक्री कर रहा है, कि सूचना पर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर रेड कार्यवाही करने पुलिस टीम ग्राम बरभाठा बेलतरा रवाना किया गया था, ग्राम बरभाठा बेलतरा में नीरज कुमार नेताम के घर की तलाशी लेने दौरान उसके घर में रखे मादक पदार्थ गॉजा 1.164 किलोग्राम को जप्त कर आरोपी नीरज कुमार नेताम के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन, उपनिरी. अमृतलाल साहू, उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि पवन सिंह, आर. गोविंदा जायसवाल, धनराज कुम्भकार, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी







