बीजापुर: गंगालूर के जंगलों में माओवादियों का बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक और मशीनें बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गंगालूर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार की पहाड़ियों में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का भंडाफोड़ किया है।
सर्च ऑपरेशन और बरामदगी:
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया था। सुरक्षा जांच और डिमाइनिंग के बाद बंकर से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री जब्त की गई, जिसमें शामिल हैं:
हथियार: 01 देशी बीजीएल लांचर और 29 बीजीएल सेल।
तकनीकी उपकरण: 02 जनरेटर (होंडा), 02 लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन और मोटर।
बिजली आपूर्ति: 08 सोलर प्लेट, 01 इन्वर्टर और 05 बैटरियां।
अन्य: 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और प्लास्टिक ड्रम।
पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि माओवादी इस दुर्गम क्षेत्र का उपयोग हथियारों के निर्माण और तकनीकी कार्यशाला के रूप में कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की जांच और प्रतिबंधित सामग्री पर कार्रवाई
- अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
- नशे के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवार पारा में दबिश देकर 17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद
- करण पिपरिया में ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
- एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस
- बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात
- हमारा झोला, हमारा पैसा… कांग्रेसियों को क्या तकलीफ?’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का तीखा पलटवार







