इंदौर
अवैध हथियार की तस्करी करने वाला शातिर हथियारों सहित गिरफ्तार
थाना प्रभारी द्वारकापुरी चेकिंग पॉइंट सूर्यदेव नगर के पास संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिया, पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया घबराहट में दिखा पुलिस की संज्ञान में आते ही जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध हथियार 6 देशी पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस जिसकी कुल कीमत अनुमानित लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रुपए) के साथ
ही पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने जब थाने लाकर कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (टेलीग्राम एवं इंस्टाग्राम) के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर चैट के जरिए अवैध हथियारों की डील ग्राहक को सप्लाई करता था आरोपी के द्वारा द्वारा बनाया गया पूरे प्रदेश में नेटवर्क की जानकारी निकाल कर आरोपी के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इस सराहनीय कार्य में
मनीष मिश्र, उनि मुकेश झरिया, आरक्षक, अरुण माथुर, अनुराग सिकरवार तथा के.सी. शर्मा की मुख्य भूमिका रही
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







