कल कांग्रेस का विधानसभा घेराव, इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक जाम
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा कल, 17 मार्च 2026 को विधानसभा घेराव का प्रस्ताव है। भारत माता चौक (शंकर नगर) के पास आयोजित इस आम सभा के कारण शहर के केनाल रोड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
प्रशासन ने सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए रूट डायवर्सन प्लान जारी किया है:
बंद मार्ग (दोपहर तक पूरी तरह बाधित):
शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक तक।
भारत माता चौक से आनंद नगर चौक तक।
वैकल्पिक मार्ग (इन रास्तों का करें उपयोग):
पंडरी से शंकर नगर: यात्री शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होकर आईजी कार्यालय वाली गली का उपयोग कर सकेंगे।
आनंद नगर से पंडरी: आनंद नगर चौक से भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक और ऑक्सीजोन मार्ग से होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)