
रायपुर
छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘सनातन रक्षा दल’ ने अपनी प्रदेश इकाई के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। संगठन द्वारा पल्लवी मनु देवगौड़ा को छत्तीसगढ़ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से राज्य के युवाओं और धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
युवाओं को धर्म से जोड़ना मुख्य प्राथमिकता
सनातन रक्षा दल पूरे देश में सनातन धर्म की रक्षा, संस्कारों के पुनरुद्धार और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन का मुख्य उद्देश्य आधुनिकता की दौड़ में पीछे छूट रहे धार्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करना और युवा पीढ़ी को धर्म के प्रति जागरूक बनाना है।
“अंतिम सांस तक धर्म सेवा”
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पल्लवी मनु देवगौड़ा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:
“मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। सनातन धर्म की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मेरा जीवन का उद्देश्य है। मैं अपने जीवन के अंतिम क्षण तक धर्म और संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहूंगी।”
संगठन का जताया आभार
पल्लवी ने सनातन रक्षा दल के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर युवाओं की एक सशक्त टीम खड़ी करेंगी, जो सामाजिक और धार्मिक चेतना जगाने का कार्य करेगी।
इस नियुक्ति पर प्रदेश के विभिन्न धार्मिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव







