फिरोजाबाद
सिरसागंज:- दिगम्बर जैन समाज सिरसागंज के तत्वाधान में आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित करने पर सकल दिगम्बर जैन समाज सिरसागंज के द्वारा उन्हें पटका, पगड़ी पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान करके भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस सफलता पर जैन समाज के हजारों महिला एवं पुरुषों में खुशी का संचार रहा।
राहुल रावत ने समस्त जनमानस को बताया कि अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार विद्यालय में अपने विषय में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने, नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर बनाने, उसमें नवाचार करने नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का निर्माण, संविधान प्रस्तावना पाठ, संविधान क्विज, संविधान पोस्टर प्रतियोगिता, पैनल बोर्ड से वीडियो के माध्यम से अध्ययन, शैक्षिक भ्रमण, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर की भूमिका में स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है।
संजय शास्त्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बताया कि अश्वनी कुमार जैन का जनपद फिरोजाबाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्रथम राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन होना समस्त फिरोजाबाद एवं नगर सिरसागंज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
अश्वनी कुमार जैन ने सकल दिगम्बर जैन समाज सिरसागंज, समस्त मंदिर समितियों,आयोजक समिति का आभार एवं पूर्वजों को नमन व्यक्त किया। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार माता पिता, पत्नी पूनम जैन,अर्चित, पावनी जैन के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक साथी, मित्रों, विद्यालय की प्रबन्ध समिति, समस्त विद्यालय परिवार, समस्त मीडिया वर्ग को प्रदान किया। इस अवसर पर महेन्द्र कुमार जैन, अशोक जैन रपरिया, प्रवीन जैन सिंघई, राकेश जैन, संजय जैन पोद्दार, राकेश जैन, राहुल रावत, अंकुर जैन, गौरव रावत, राजीव जैन राजू, संजू जैन, अंकुश जैन, सचिन जैन , गौरव रपरिया, अनिल जैन, मुकेश जैन, विकास जैन, अंशु जैन आदि के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद








