बिलासपुर। न्यायधानी में पत्रकारों पर बढ़ते हमले और अपराधियों के बेखौफ हौसले का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार देर रात रिंग रोड 2 स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे एक न्यूज़ रिपोर्टर के साथ पंप के दो कर्मचारियों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया।
प्रेस की आईडी के बावजूद गुंडागर्दी
जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा नगर निवासी पीड़ित युवक हरिभूमि प्रेस में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11 बजे अपनी पत्रकारिता की ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय वे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने भाटिया पेट्रोल पंप पहुंचे थे। वहां मौजूद कर्मचारी मनीष दिवाकर को जब उन्होंने कार्ड से भुगतान करने को कहा, तो कर्मचारी विवाद पर उतारू हो गया।
जब पीड़ित पत्रकार ने नियमों का हवाला देते हुए मैनेजर को फोन लगाने का प्रयास किया, तो मनीष दिवाकर ने उन पर हाथ छोड़ दिया। इसी बीच एक अन्य कर्मचारी राज राम वहां पहुंचा और अपने हाथ में पहने धातु के कड़े (चूड़ा) से रिपोर्टर पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार की घड़ी टूट गई और उन्हें शारीरिक चोटें आई हैं।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पंप कर्मचारियों ने सरेआम अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस के लिए मुख्य साक्ष्य है। आरोपियों ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि वे एक प्रेस कर्मी पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस पर रसूखदारों का दबाव
घटना के बाद सिविल लाइन थाने में आरोपियों को बचाने के लिए रसूखदारों और सफेदपोशों के फोन रात भर घनघनाते रहे। पत्रकार जगत में इस घटना को लेकर भारी रोष है। दबाव के बावजूद पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार
पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थल पर एक न्यूज़ रिपोर्टर के साथ इस तरह की मारपीट शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून के इकबाल पर बड़े सवालिया निशान खड़े करती है। पत्रकारों का कहना है कि यदि ड्यूटी से लौट रहे मीडिया कर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?
“सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह कर्मचारियों ने गुंडागर्दी की है। अपराधियों के बुलंद हौसले यह दर्शाते हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई न होना शहर की सुरक्षा के लिए घातक साबित होगा।”
शंकर अग़ीज़ा की रिपोर्ट
कैमरा मेन रूपेंद्र वैष्णव
Trending
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन* में यातायात पुलिस सिवनी द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
- सहायक आयुक्त लापरवाह शिक्षकों पर कब करेंगे कार्यवाही,,,,,
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार







