नगर निगम सभाकक्ष में समीक्षा बैठक, शहर की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
नगर निगम सभाकक्ष में आज शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें शामिल हुआ। बैठक में मुख्य रूप से निगम महापौर विक्रम आहके जी, निगम कमिश्नर सी पी राय जी सहित नगर निगम के पार्षदगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान शहर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क निर्माण, जलभराव, पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और यातायात अव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।
पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को बिंदुवार रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, टूटी सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में लंबित विकास कार्यों की सूची तैयार कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी। साथ ही, पार्षदों से कहा गया कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं की रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को सौंपें।
भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)