♦️ताजा खबर♦️
🔵होली, रंगपंचमी, रमजान,ईद एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चौकी अंबाड़ा में हुई शांति समिति की बैठक।
🔵सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने दिए गए सुझाव, एवं पुलिस रखेगी आसामाजिक तत्वो पर पैनी नजर, करेगी शख्ती से कार्रवाई।
🔹गुढ़ीअम्बाड़ा —धार्मिक पर्व होली, रंगपंचमी,व रमजान और ईद सहित अन्य धार्मिक आयोजनो को लेकर जुन्नारदेव थाने के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अंबाड़ा प्रांगण में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जुन्नारदेव तहसीलदार इंद्रसेन तुमराली, थाना प्रभारी जगोतिन मसराम, अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी की उपस्थिति में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर बैठक में आए हुए क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनेताओं, सहित धार्मिक सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा अपने अपने स्तर पर सुझाव दिए गए एवं थाना प्रभारी जगोतिन मसराम के द्वारा सभी को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारा से सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार को मनाने की बात कही गई साथ ही साथ इन आयोजित होने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जुन्नारदेव थाना एवं अंबाड़ा चौकी का पुलिस स्टाफ तत्पर रहकर कार्यक्रम संपन्न कराने की बात कही गई। इस दौरान अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने कहा कि असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर पुलिस प्रशासन की पहली नजर रहेगी एवं सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक के दौरान ग्राम के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गुढ़ी अंबाड़ा एवं सियाल अंजुमन कमेटी के ओहदेदार, धार्मिक आयोजन समिति के सदस्य गण के अलावा स्थानीय पत्रकार एवं अम्बाड़ा पुलिस चौकी का महकमा उपस्थित रहा।
✒️रिपोर्ट✒️
♦️पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार जिला असेंबली रिपोर्टर भगवान दास साहू ♦️
⏬गुढ़ी अंबाड़ा⏬







