पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित एवं पतंजलि योग समिति तथा भारत स्वाभिमान (न्यास) के तत्वावधान में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है।
यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से 07:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा तथा योग, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर एवं घरेलू उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही YCB परीक्षा की तैयारी एवं योग शिक्षक बनकर रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में नत्थूराम शर्मा, एम्स रायपुर के वरिष्ठ डॉ. विक्रम पई, शिक्षक राजेंद्र अग्रवाल, मनोज शर्मा, अनिल पवार, कौशल्या पवार, सारिका गेडेकर, उपेंद्र निराला एवं ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे और योग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
📍 शिविर स्थल: नगर पालिका उद्यान, सेक्टर-1, उदया सोसायटी, टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.)
आज शिविर का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ।
👉 रजिस्ट्रेशन ओपन है। इच्छुक प्रतिभागी संपर्क करें –
📞 अनिल जी: 7566222230
📞 मनोज जी: 7869910264
📞 कौशल्या जी: 7974687367
📞 सारिका जी: 9993849483
(रायपुर से प्रवीण शर्मा की विशेष रिपोर्ट)







