रायपुर कलेक्टर ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रायपुर के दानी स्कूल और संजय नगर स्थित शहीद संजय यादव शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, उचित बैठक व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दमुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त कार्रवाई की चर्चा
- बाल विवाह मुक्त गरियाबंद का संकल्प: जिला स्तरीय कार्यशाला में गूंजा सामाजिक बदलाव का संदेश, जागरूकता और जनभागीदारी से बाल विवाह पर प्रहार का आह्वान
- पुलिस का सराहनीय कार्य लूट के आरोपी 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, सिर में कड़े से मार स्कूटी छीनकर भागे थे
- 56 एकड़ कस्टोडियन एवं 10 एकड़ चारागाह भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा
- सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
- धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संकल्प: गरियाबंद में धर्म जागरण समन्वय विभाग की मातृशक्ति बैठक संपन्न, संत-महात्माओं के सानिध्य में समाज जागरण पर हुआ मंथन
- अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
- CM हेल्पलाइन बंद कराने के नाम पर ग्राम पंचायत सचिव से वसूला 25 हजार का मोबाइल और 5 हजार नकद, अवैध उगाही करने वाला धाधरा गाँव का आरोपी देवलाल गिरफ्तार







