Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 02 at 17.08.32

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 16.51.42

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त

May 2, 2026
photo 2026 05 02 13 21 06

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान
  • धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त
  • जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल
  • सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल
  • 1 मई से विकासखंड घंसौर में (आरोह) 2026 समर कैंप खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
  • छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का गरियाबंद जिले का औचक निरीक्षण
  • छिंदवाड़ा: आबकारी की शहर में ढाबों पर लगातार कार्यवाही जारी, शराबियों को भगाया और प्रकरण किए दर्ज
  • गाडरवारा में आज मजदूर दिवस पर एन.टी.पी.सी. श्रमिक सभा ने किया श्रम शक्ति का सम्मान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - आबकारी नियमों की उड़ी धज्जियां, विभाग नतमस्तक
क्षेत्रीय खबर

आबकारी नियमों की उड़ी धज्जियां, विभाग नतमस्तक

policewalaBy policewalaFebruary 12, 2026No Comments20 Views
policewala log

शहडोल मध्य प्रदेश

शहडोल में ऋषि का समानांतर शासन

आबकारी नियमों की उड़ी धज्जियां, विभाग नतमस्तक
कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति मौन

सफेद मार्शल से गांव-गांव पहुंच रहा अंग्रेजी जहर

शहडोल। संभागीय मुख्यालय समेत पूरे जिले में इन दिनों आबकारी नियमों को ताक पर रखकर एक विशेष सिंडिकेट का ऋषि साम्राज्य फल-फूल रहा है। जिले की शराब दुकानों पर ऋषि-त्रिपाठी के वर्चस्व ने न केवल सरकार के राजस्व को चुनौती दी है, बल्कि आम जनता और शासन की व्यवस्था को भी ठेंगा दिखा दिया है। विडंबना देखिए कि जिले की शराब दुकानों की समिति के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर होते हैं, लेकिन साहब की नाक के नीचे नियमों का ऐसा कत्लेआम शायद ही प्रदेश में कहीं और देखने को मिले।
कम्पोजिट के नाम पर लूट का खेल

नियमों के मुताबिक, सरकार ने अंग्रेजी और देशी शराब को एक ही कम्पोजिट दुकान के माध्यम से बेचने का प्रावधान इसलिए किया था ताकि उपभोक्ताओं को सुगमता हो, लेकिन शहडोल में ऋषि त्रिपाठी के सिंडिकेट ने लाभ के गणित को बदल दिया है। ज्यादा मुनाफे के फेर में मुख्यालय की दुकानों से देशी शराब को अघोषित रूप से बंद कर दिया गया है। जब कोई गरीब तबके का व्यक्ति देशी शराब मांगता है, तो उसे स्टॉक न होने का बहाना बनाकर भगा दिया जाता है। मजबूरी में उसे अपनी जेब ढीली कर महंगी अंग्रेजी शराब खरीदनी पड़ रही है। यह महज व्यापार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आर्थिक डकैती है।

मौत का सामान ढोती पैकारी एक्सप्रेस

शहर की तंग गलियों से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक अंग्रेजी शराब की अवैध पैकारी का जाल बिछ चुका है। सूत्रों की मानें तो सफेद रंग की मार्शल गाडिय़ां इस सिंडिकेट की जीवनरेखा बन चुकी हैं। इन गाडिय़ों में भरकर अवैध रूप से शराब गांवों में खपाई जा रही है। नियम कहता है कि शराब की बिक्री केवल अधिकृत दुकान से ही हो सकती है, लेकिन ऋषि के राज में हर गांव, हर गली एक मिनी बार बन चुकी है।

अध्यक्ष कलेक्टर, पर निगरानी शून्य!

जिले की शराब दुकानों के संचालन और उन पर नियंत्रण की जिम्मेदारी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति की होती है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या कलेक्टर महोदय ने कभी इन दुकानों का औचक निरीक्षण करने की जहमत उठाई, क्या उनके किसी प्रतिनिधि ने कभी यह जांचने की कोशिश की कि दुकानों में क्या खेल चल रहा है। शराब दुकान पर किसी भी उपभोक्ता को बिल नहीं दिया जा रहा है। आबकारी अधिनियम के तहत हर बिक्री का कैश मेमो देना अनिवार्य है, लेकिन यहां तो ऋषि के करिंदों का ही कानून चलता है। बिना बिल की बिक्री से करोड़ों का टैक्स चोरी हो रहा है, जिसकी भरपाई अंतत: जनता को ही करनी पड़ती है।
मिलावट का डर और आबकारी की चुप्पी
जनचर्चा है कि अधिक लाभ कमाने के चक्कर में शराब में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। मिलावटी शराब लोगों के लीवर और किडनी पर सीधा हमला कर रही है, लेकिन आबकारी विभाग के लैब टेस्ट और सैंपलिंग की प्रक्रिया फाइलों में कैद है। आबकारी विभाग के अधिकारी ऋषि के रसूख के आगे इतने बौने साबित हो रहे हैं कि वे दुकानों के अंदर कदम रखने से भी कतराते हैं।

अवैध महुआ का बढ़ता कारोबार

देशी शराब न मिलने के कारण गरीब तबका या तो महंगी अंग्रेजी शराब खरीदकर अपना घर फूंक रहा है या फिर जान जोखिम में डालकर कच्ची महुआ शराब की ओर रुख कर रहा है। इससे जिले में जहरीली शराब के कांड की आशंका बढ़ गई है। अगर कोई बड़ी अनहोनी होती है, तो क्या आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा। शहडोल में आबकारी विभाग महज एक वसूली केंद्र बनकर रह गया है। ऋषि-त्रिपाठी का सिंडिकेट और प्रशासन की सांठ-गांठ ने पूरे जिले को नशे की गर्त में धकेल दिया है।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 02 at 17.08.32

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

May 2, 2026
photo 2026 05 02 13 21 06

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल

May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 12.26.32 1

सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल

May 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026709
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026536
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026532
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026506
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 02 at 17.08.32 क्षेत्रीय खबर

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

By PolicewalaMay 2, 20260

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 02 at 16.51.42

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त

May 2, 2026
photo 2026 05 02 13 21 06

जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल

May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 12.26.32 1

सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल

May 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 02 at 17.08.32

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुशासन शिविरों को सफल बनाने का आह्वान

May 2, 2026
WhatsApp Image 2026 05 02 at 16.51.42

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और नकदी जब्त

May 2, 2026
Visitors
1611631
This Month : 4405
This Year : 183548
Total Users : 1185868
Views Today : 2951
Total views : 5510373
Who's Online : 24
Server Time : 2026-05-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.