पूज्य श्री सुरेश गिरी जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को दिया समर्थन
रायपुर (छत्तीसगढ़)।
महादेव घाट रायपुर स्थित हटकेश्वर नाथ महादेव धाम मंदिर से जुड़े पूज्य श्री सुरेश गिरी जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
महाराज श्री ने कहा कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है। गोमाता से प्राप्त पंचगव्य का उपयोग हमारे सनातन धर्म की वैदिक एवं धार्मिक पूजा-पद्धतियों में होता है। शास्त्रों में गो को पूजनीय माता का स्थान प्राप्त है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गोहत्या पूर्णतः बंद होनी चाहिए तथा गोमाता को राज्य माता एवं राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए।
इस अवसर पर महाराज श्री ने गो सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी, अहिंसक एवं सांस्कृतिक जनआंदोलन है, जिसका मुख्य लक्ष्य गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकारों से
गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने,
गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,
तथा गो रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाने की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल या संगठन से संबद्ध नहीं है, बल्कि नंदी बाबा और गोमाता के आदर्शों पर आधारित है। इसमें संत, गोभक्त और समाजसेवी समान रूप से सहभागी हैं। अभियान शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं जनजागरूकता आधारित है, जिसमें संकीर्तन, रैली एवं प्रार्थना पत्रों के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
महाराज श्री ने कहा कि हम सनातनी हैं और गोमाता के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने होंगे। अभियान के अंतर्गत देशभर में प्रचार-प्रसार कर भविष्य में इसे चरणबद्ध रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक ले जाने की योजना है।
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा
स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़

