राजधानी में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन की मंशानुरूप रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टिकरापारा पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन व बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित तुकाराम कांबले द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर कड़े अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी टिकरापारा श्री विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में यह सफल कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
दिनांक 07.02.26 को पुलिस को सूचना मिली कि रावतपुरा फेस-2, बजरंग चौक के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान धर्मेश जगत (40 वर्ष), निवासी रावतपुरा के रूप में हुई।
तलाशी में मिली अवैध शराब
पुलिस टीम ने जब आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के झोले की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह टीम को गुमराह करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर अवैध बिक्री की बात सामने आई।
कार्रवाई का विवरण:
जप्त सामग्री: 25 पौवा देशी शराब।
कुल मशरुका: लगभग 2800/- रुपये (शराब एवं बिक्री रकम)।
कानूनी कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
मयंक श्रीवास्तव ,
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

