राम जानकी मंदिर के महंत सुरेंद्र दास जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को दिया पूर्ण समर्थन
रायपुर (छत्तीसगढ़)।
राजधानी रायपुर स्थित राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड के महंत सुरेंद्र दास जी महाराज ने गो माता के सम्मान और संरक्षण के उद्देश्य से संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया है।
महंत सुरेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि गो माता सनातन संस्कृति की आत्मा हैं और उनका संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दायित्व भी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौ माता की रक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
महंत जी महाराज ने अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरण अभियान समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करते हैं। उन्होंने जनमानस से गो सेवा के प्रति जागरूक होकर इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, संवेदना और संरक्षण की भावना को मजबूत करना है, जिसे संतों और धर्माचार्यों का लगातार समर्थन मिल रहा है।
रिपोर्ट : प्रवीण शर्मा







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)