गरियाबंद, 06 फरवरी 2026/ राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरिधारी नायक ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अध्यक्ष श्री नायक ने हॉस्पिटल में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों, चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, मेडिकल स्टोर, चिकित्सीय कक्ष, एक्स-रे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, वीडियों कान्फ्रेस कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, जनरल वार्ड, प्रसव कक्ष, एनबीएसयु कक्ष, क्षय उन्मुलन कक्ष आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में आएं मरीजों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, सहित विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तरों की भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध जगहों का भी अवलोकन किया।
श्री नायक ने दवाई स्टोर रूम में दवाई और उसकी एक्सपायरी डेट का अवलोकन करते हुए सभी चीजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से ड्यूटी चार्ट की जानकारी ली। उन्होंने परिसर व अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश मौके पर मौजूद चिकित्सकों को दिए। उन्होंनेे निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी कक्षों और मरचुरी कक्ष का भी अवलोकन किया और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान श्री नायक ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा लगातार बेहतर करने के निर्देश दिए। प्रत्येक मरीजों का बेहतर उपचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल की साफ-सफाई नियमित रूप से कराते रहे। शासन द्वारा मरीजों की बेहतर इलाज के लिए लगातार सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्रा, डीएसपी श्री सुशील मलिक, डॉ. हरीश चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)