सनातनी नेता व समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने गो सम्मान आह्वान अभियान को दिया पूर्ण समर्थन
रायपुर (छत्तीसगढ़)।
रायपुर के प्रसिद्ध सनातनी नेता एवं समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वे सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
बसंत अग्रवाल द्वारा अब तक अनेक धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, सत्संग एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें देश के प्रतिष्ठित संत-महात्मा, विद्वान पंडित एवं धार्मिक गुरुओं की उपस्थिति रही है। उनका उद्देश्य सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में नैतिक व आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना है।
गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ते हुए बसंत अग्रवाल ने कहा कि गो माता सनातन संस्कृति की आत्मा है और समाज को गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने अभियान के उद्देश्य—गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध—को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की अपील की।
उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए जनमानस से गो समान आव्हान अभियान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे इस अभियान के लिए हर प्रकार से सहयोग एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट : प्रवीण शर्मा

