बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: 8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ‘उधम सिंह’ मुठभेड़ में ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन का खूंखार नक्सली और प्लाटून नंबर 30 का इंचार्ज DVCM उधम सिंह मारा गया। मारे गए नक्सली पर शासन द्वारा 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
पुलिस को सूचना मिली थी कि दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह और अन्य सशस्त्र माओवादी तर्रेम के जंगली व पहाड़ी इलाकों में मौजूद हैं। इस इनपुट के आधार पर DRG बीजापुर और कोबरा (CoBRA) की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।
अभियान के दौरान सुबह करीब 07:00 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। फायरिंग रुकने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो मौके से एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान उधम सिंह के रूप में की गई।
बरामद हथियार और सामग्री
मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में युद्धक सामग्री मिली है, जिसमें शामिल हैं:
01 नग AK-47 राइफल (2 मैगजीन और 28 राउंड के साथ)
वायरलेस सेट, मोबाइल फोन और कार्डेक्स वायर
पिट्ठू, पोच, टिफिन बैग और अन्य दैनिक माओवादी सामग्री
कौन था उधम सिंह?
मारे गए नक्सली उधम सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है:
मूल निवासी: कोत्तागुड़ा (थाना बासागुड़ा), जिला बीजापुर।
सक्रियता: वर्ष 2002-03 में संगठन में शामिल हुआ। वह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर लंबे समय तक सक्रिय रहा और पिछले 3 वर्षों से पामेड़ एरिया कमेटी में काम कर रहा था।
अपराध: उसके विरुद्ध बीजापुर के विभिन्न थानों में 09 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह 2023 में गुंडम हमला, 2024 में पुतकेल-चिपुरभट्टी मुठभेड़ और जिड़पल्ली कैंप पर हुए हमले में मुख्य रूप से शामिल था।
नक्सल उन्मूलन अभियान के बड़े आंकड़े
बीजापुर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी. और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार सफल हो रहे हैं।
रिपोर्ट:
कैलाश साहू
बस्तर संभाग,ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
मयंक श्रीवास्तव ,
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
- शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये होली पर्व
- सिर पर बंधी पट्टी ने बढ़ाए सवाल, FSL टीम पहुंची; जांच के घेरे में रिश्तों का एंगल भी
- कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- आगामी त्यौहारों को देखते हुए ,शांति समिति की बैठक संपन्न त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं
- मार्च माह में होली को छोड़कर सभी अवकाश दिवसों पर खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
- भारतीय रेल में नवाचार को बढ़ावा देने और दावा न्यायाधिकरण की प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स, उद्योग और संस्थानों को जोड़ने हेतु तीसरे और चौथे सुधार के रूप में रेल टेक पोर्टल के लॉन्च की घोषणा
- बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान ।







