अजयगढ़ पुलिस विभाग के एसडीओपी महोदय की अध्यक्षता में पर्यटन अस्थलीय कार्यसाला का आयोजन किया गया.
आज दिनांक 5/02/2026
संकुल खजुराहो के पर्यटन स्थल अजयगढ़ में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं आधार संस्था के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग से एसडीओपी महोदय की अध्यक्षता में पर्यटन स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम संस्था एवं कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक परिचय बताया और आधार डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी जी एवं क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला एवं परियोजना से जुड़ी महिलाओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया फ़िर मैडम द्वारा पर्यटन अजयगढ़ के प्रोमोशन करने हेतु विषय पर चर्चा की गई इसी के साथ-साथ हमारा पर्यटन अजयगढ़ किस प्रकार से स्वच्छ एवं सुरक्षित होगा और महिलाओं और लड़कियों को अलग-अलग स्तर से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे इस विषय पर संवाद किया गया जिसमें कार्यशाला में उपस्थित लोगों एवं महिलाओं द्वारा कुछ पर्यटन स्थल को प्रमोट करने के विषय पर चर्चा की गई जैसे कि खोया तालाब अजय पाल का किला सरस्वती मंदिर के आसपास का एरिया इन सभी जगह के प्रमोशन के विषय पर आज कार्यशाला के दौरान चर्चा किया गया एवं वहां की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग से बात की गई इसमें पुलिस विभाग द्वारा कहा गया कि हमारे साथ-साथ आप आमजन लोगों को भी एक दूसरे का सहयोग करना होगा तभी हम अपने अजयगढ़ को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल बना सकते हैं इसी के साथ-साथ पर्यटन स्पॉट के आसपास कुछ फूड स्टॉल एवं आर्ट एंड क्राफ्ट के स्टाल भी होना चाहिए जिससे कि पर्यटक आकर्षित होकर कुछ समय यहां व्यतीत करें और इससे हम लोगों को रोजगार के अवसर भी ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध होंगे साथ में पर्यटन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा होगा आज उपस्थित एसडीओपी महोदय द्वारा चल रहे कार्यक्रम को लेकर के चर्चा किया गया और कहा गया कि अगर कि हमारे अजयगढ़ में कम से कम पांच महिलाएं ई रिक्शा चालक हो तो इससे पर्यटक महिलाओं को भी काफी ज्यादा आसानी होगी और महिलाओं को स्वरोजगार भी उपलब्ध होगा इसी के साथ-साथ पुलिस विभाग से राजपूत मैडम द्वारा ऊर्जा डेस्क को लेकर जानकारी दी एवं सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई
आज के कार्यक्रम में उपस्थित एस डी ओपी महोदय राजीव सिंह भदौरिया, ए एस आई रतिराम प्रजापति, ए एस आई एच सी राठौर, राजपूत मैडम,एवं समस्त पुलिस अधिकारी आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी क्लस्टर कॉर्डिनेटर सपना शुक्ला एवं हमारे पत्रकार बंधु सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए
((अजयगढ़ से अमन कुमार की खास रिपोर्ट))







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)