छिंदवाड़ा: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर साहब!
छिंदवाड़ा जिले के तामिया ब्लॉक स्थित ग्राम बंजारी गुड़ी प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक कुंवरलाल भारती रोजाना शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं।
मंगलवार को नाराज अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया तो शिक्षक ने खुलेआम कहा —
“हां, मैंने शराब पी रखी है।”
इतना ही नहीं, अभद्र भाषा और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों ने शिक्षक का पंचनामा बनाकर शिक्षा विभाग को सौंप दिया है, मामले की जांच शुरू हो चुकी है। अब सवाल ये है — नशे में बच्चों का भविष्य किसके भरोसे? ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा _अमित मिश्रा







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)