Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स
  • परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार
  • थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त
  • थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त 
  • फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान
  • 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम पुलिस ने शातिर चोर दबोचा
  • रायपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस और नगर निगम की बड़ी पहल
  • युद्ध स्तर से बनाए विकास खंड में आयुष्मान कार्ड, बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया ने ली बैठक
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home»क्षेत्रीय खबर»गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा
क्षेत्रीय खबर

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा

policewalaBy policewalaFebruary 4, 2026No Comments11 Views

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा—मेरी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की यात्रा

रायपुर।छत्तीसगढ़ का भविष्य नई प्रेरक ऊर्जा से भरा हुआ है। यहां के बच्चों में अपार प्रतिभा, जिज्ञासा और सीखने की तीव्र इच्छा है। यह बात गगनयात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने जिला प्रशासन रायपुर के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के तहत ग्राम राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही।
श्री शुक्ला ने “राम-राम छत्तीसगढ़” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए विद्यार्थियों के जिज्ञासापूर्ण और रोचक प्रश्नों के सहजता से उत्तर दिए। उन्होंने स्मरण कराया कि 5 सितंबर 2025 को भी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से छत्तीसगढ़ के बच्चों से संवाद किया था, जहां बच्चों के सवालों ने उनकी जिज्ञासा और सीखने की ललक को दर्शाया था।
संवाद के दौरान कक्षा नवमीं की छात्रा किरण भास्कर ने चंद्रमा पर कदम रखने वाली भारत की प्रथम नागरिक बनने का सपना साझा किया। इस पर श्री शुक्ला ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करना, सेहत का ध्यान रखना, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है।
कॉमर्स संकाय की छात्रा काजल साहू ने बड़े सपने देखने और मेहनत व किस्मत की भूमिका को लेकर प्रश्न किया। श्री शुक्ला ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, किस्मत भी मेहनत से ही बनती है। उन्होंने काजल की हिचक दूर करते हुए उसे सहज महसूस कराया और मन से सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया, जिससे दोनों के बीच एक प्रेरक संवाद देखने को मिला।
मैकेनिकल इंजीनियर प्रीति मंडल के मानसिक तैयारी से जुड़े प्रश्न पर श्री शुक्ला ने निरंतरता, मानसिक मजबूती और विपरीत परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखने को आवश्यक बताया। वहीं, एस्ट्रोनॉट बनने के पहले कदम के रूप में अनुशासन को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अपने बचपन के अनुभव साझा करते हुए पढ़ाई और खेलों के बीच संतुलन पर भी जोर दिया।
पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी बेहद सुंदर है और टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारत की यात्रा थी। उन्होंने 320 परिक्रमा में लगभग 1.4 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की और प्रतीकात्मक रूप से हर भारतवासी के हिस्से का 100 मीटर सफर पूरा किया। इस मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आज भारत का बच्चा एस्ट्रोनॉट बनने का सपना देखने लगा है।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी एक पहल नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो युवाओं के सपनों को आकाश से आगे अंतरिक्ष तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत रायपुर जिले के 300 से अधिक स्कूलों में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जा चुकी है।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, आईडीवायएम के अध्यक्ष व सह-संस्थापक श्री रत्नेश मिश्रा, हेड ऑफिसर शिव सिंह भदोरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा

policewala
  • Website

Related Posts

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026507

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026380

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025363

ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला

December 30, 2025310
Don't Miss
क्षेत्रीय खबर

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

By policewalaFebruary 18, 20261

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल…

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026

थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त 

February 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026
Visitors
1479688
This Month : 16610
This Year : 51605
Total Users : 1053925
Views Today : 1155
Total views : 5119620
Who's Online : 9
Server Time : 2026-02-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.