Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स
  • परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार
  • थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त
  • थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त 
  • फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान
  • 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम पुलिस ने शातिर चोर दबोचा
  • रायपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस और नगर निगम की बड़ी पहल
  • युद्ध स्तर से बनाए विकास खंड में आयुष्मान कार्ड, बहोरीबंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया ने ली बैठक
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home»क्षेत्रीय खबर»जिले में शासकीय शिक्षा व्यवस्था पर माफियानुमा कब्ज़ा! बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़
क्षेत्रीय खबर

जिले में शासकीय शिक्षा व्यवस्था पर माफियानुमा कब्ज़ा! बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़

policewalaBy policewalaFebruary 4, 2026No Comments2 Views

जिले में शासकीय शिक्षा व्यवस्था पर माफियानुमा कब्ज़ा! बच्चों के भविष्य से खुला खिलवाड़

 

खंडहर स्कूल, शिक्षक विहीन शालाएं और नियमों को ठेंगा दिखाते अधिकारी — प्रशासन मौन क्यों?

 

छात्रावास व्यवस्था सवालों में: वर्षों से जमे अधीक्षक, नियम बेअसर”

 

मण्डला -जिले में शासकीय स्कूलों की हालत अब केवल बदहाली नहीं, बल्कि एक सुनियोजित उपेक्षा और भ्रष्ट तंत्र की तस्वीर बन चुकी है। स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति, बच्चों के अनुरूप शौचालयों का अभाव, शिक्षक विहीन शालाएं और शिक्षा के नाम पर औपचारिकताएं—ये सब उस व्यवस्था की कहानी कहते हैं, जिसे जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जानबूझकर भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

जिले के कई शासकीय स्कूल आज भी अधूरे या खंडहरनुमा भवनों में संचालित हो रहे हैं। कहीं बारिश में कक्षाएं बंद करनी पड़ती हैं तो कहीं छत गिरने का डर बना रहता है। शौचालयों की स्थिति इतनी भयावह है कि छोटे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के लिए स्कूल आना ही एक चुनौती बन चुका है। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के बजट आखिर गए कहां?

शिक्षा व्यवस्था की कमर तोड़ने का सबसे बड़ा कारण शिक्षकों की अव्यवस्थित पदस्थापना है। कुछ विकासखंडों में शिक्षक अतिशेष घोषित हैं, जबकि कई स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है। कई शिक्षक वर्षों से गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। क्या यह लापरवाही है या जानबूझकर सरकारी स्कूलों को कमजोर करने की साजिश?

परिणाम सामने है—शासकीय स्कूलों में बच्चों की संख्या तेजी से घट रही है और निजी स्कूलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आमजन में यह धारणा बन चुकी है कि शासकीय स्कूलों में पढ़ाई करने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। लेकिन इस गंभीर स्थिति पर न तो जनप्रतिनिधियों की नींद टूट रही है और न ही जिला प्रशासन जवाबदेही लेने को तैयार है।

मीडिया द्वारा बार-बार खबरें प्रकाशित कर जमीनी सच्चाई उजागर की जा रही है, इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या मीडिया द्वारा सामने लाई गई सच्चाई से किसी को फर्क नहीं पड़ता, या फिर यह चुप्पी किसी गहरे गठजोड़ का संकेत है?

खोजी पड़ताल में यह भी सामने आया है कि जनजाति कार्य विभाग और समग्र शिक्षा अभियान (एजूकेशन)  के तहत संचालित छात्रावासों में वर्षों से एक ही अधीक्षक जमे हुए हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि तीन वर्षों में अधीक्षक का स्थानांतरण किया जाए, अधिकतम पांच वर्ष की सीमा तय है, लेकिन जिले में इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार अधीक्षकों को एक ही छात्रावास में बनाए रखने के पीछे अधिकारियों से मजबूत तालमेल और कथित लेन-देन की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि कई अधीक्षक नियमों के विपरीत छात्रावासों में निवास नहीं करते। वे केवल खानापूर्ति की उपस्थिति दर्ज कर चले जाते हैं और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी चौकीदार के भरोसे छोड़ दी जाती है।

इस लापरवाही का सीधा असर छात्रावासों में रह रहे गरीब और आदिवासी बच्चों पर पड़ रहा है। सुरक्षा, पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं से वंचित ये बच्चे उस सिस्टम की कीमत चुका रहे हैं, जो कागजों में तो नियमों का पालन करता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे? या फिर शिक्षा के नाम पर चल रहे इस खेल में यूं ही बच्चों का भविष्य दांव पर लगा रहेगा? यदि समय रहते भ्रष्टाचार, लापरवाही और नियमों की अवहेलना पर सख़्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में यह शिक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अपराध के रूप में दर्ज होगी।

मंडला से अशोक मिश्रा की रिपोर्ट

policewala
  • Website

Related Posts

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026507

बालाघाट बीजेपी अध्यक्ष रामकिशोर कावरे पर ही कार्रवाई क्यों

February 13, 2026380

डिंडौरी मे रिश्वत मांगने वाले रोजगार सहायक को 5 वर्ष सश्रम कारावास

December 10, 2025363

ई-उपार्जन केंद्र में भूमि फर्जीवाड़ा अन्य की कृषि भूमि को अपनी बताकर धान विक्रय और किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण का गंभीर मामला

December 30, 2025310
Don't Miss
क्षेत्रीय खबर

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

By policewalaFebruary 18, 20261

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल…

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026

थाना एरोड्रम की बड़ी कार्यवाही, पिडीलाइट कंपनी की नकली Feviquick के 15,000 पाउच जप्त

February 18, 2026

थाना बाकल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी के कब्जे से 350 पाव देशी लाल मशाला शराब किया जप्त 

February 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए रसायन विषय के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स

February 18, 2026

परीक्षा सुपरिटेंडेंट की परीक्षा में कसावट या आशिकी का भूत सवार

February 18, 2026
Visitors
1479686
This Month : 16608
This Year : 51603
Total Users : 1053923
Views Today : 1148
Total views : 5119613
Who's Online : 8
Server Time : 2026-02-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.