डिजिटल नफरत का खूनी अंजाम: बिलासपुर में ‘ब्लॉक’ करने पर प्रेमिका ने ले ली प्रेमी की जान
बिलासपुर: न्यायधानी के शुभम विहार क्षेत्र में प्यार के खूनी अंत की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। महज मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी।
वारदात का विवरण:
मृतक कामता (उर्फ भोला) मधुकर उस्लापुर के एक होटल में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोशनी सूर्यवंशी और कामता के बीच मोबाइल ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में पागल होकर रोशनी चाकू लेकर हॉस्टल पहुँची और कामता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
साक्ष्य मिटाने की कोशिश:
हत्या के बाद आरोपी युवती ने शातिर दिमाग लगाते हुए कमरे में फैले खून को साफ कर सबूत मिटाने का प्रयास किया। हालांकि, सिविल लाइन पुलिस की तत्परता से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जहाँ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिसवाला न्यूज़ के लिए बिलासपुर से
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम ब्यूरो राजा जनक्यानी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)