जैन पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, बेकाबू पिकअप ने कार सवार दंपति को मारी टक्कर
लोकेशन बिरसिंहपुर पाली
रिपोर्ट इनायत अहमद
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र अंतर्गत जैन पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और बेकाबू पिकअप वाहन ने सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में दंपति सवार थे, जो किसी निजी कार्य से जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पिकअप भी सड़क के बिचो बिच जा पलटी।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कार सवार दंपति को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)