शासकीय हाई स्कूल किरहाई पिपरिया में किया गया 5 दिवसीय कैरियर मेला का आयोजन
कटनी
जनपद शिक्षा केंद्र बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली शासकीय हाई स्कूल किरहाई पिपरिया में विद्यर्थियों के भविष्य की तैयारी के मार्गदर्शन हेतु कैरियर मेले का आयोजन किया गया।
इस कैरियर मेले की शुरुआत 27 जनवरी को विद्यालय प्रभारी श्रीमती मनीषा बड़गैयाँ द्वारा कैरियर काउन्सलिंग के परिचय, शैक्षणिक संकायों की जानकारी एवं स्थानीय उद्योगों के परिचय के साथ की गई। 27 से 30 जनवरी तक 5 दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
इस 5 दिवसीय कैरियर मेले में कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता, उच्च शिक्षा के अवसर, शासकीय सेवाओं की जानकारी, ज8वन कौशल एवं भविष्य की मांग वाले कैरियर के सम्बंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
प्रतिदिवस कैरियर मेले में सम्माननीय अतिथियों को आमंत्रित करते हुए उनके अपने जीवन के अनुभव एवं संघर्षों से प्राप्त सफलताओं के बारे छात्रों को रूबरू कराया गया।
शाला स्टॉफ द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया।
प्रभारी शिक्षिका श्रीमती मनीषा बड़गैयाँ एवं स्टॉफ राहुल दुबे,अंकित नामदेव, राकेश हल्दकर, संजय पटैल द्वारा अतिथियों के सानिध्य में 5 दिवसीय कैरियर मेले का सफल आयोजन किया गया।
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
- चिरमिरी में फिर सजेगा आस्था, भक्ति और नारी शक्ति का रंगमंच, सीजन-3 में धूम मचाएगा रास गरबा महोत्सव 2026
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)