Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
b99827fc 4fc9 4014 82b2 5840e3eafce8

जिलाबदरकेदोआरोपियोंकोकुठलापुलिसनेजिलाकटनीसहितसीमावर्तीजिलोंकेबाहरकियानिष्कासित

June 20, 2026
31480856 56f0 48c1 87f1 00d875c3ade0

विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय किसान संगोष्ठी

June 20, 2026
3ac800e1 8deb 448d b168 9b27fb1ee620

विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुई विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठकत्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जिलाबदरकेदोआरोपियोंकोकुठलापुलिसनेजिलाकटनीसहितसीमावर्तीजिलोंकेबाहरकियानिष्कासित
  • विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय किसान संगोष्ठी
  • विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुई विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठकत्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
  • मनगटा युवती प्रकरण: राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, विशलिंगवुड्स रिसोर्ट सील
  • दुर्ग में स्टंटबाज युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • धमतरी पुलिस ने नीट परीक्षा-2026 के लिए कसी कमर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में मरीज के उपचार को लेकर विवाद, जांच के निर्देश
  • आंखें हुसैनी हो गईं सांस्कृतिक सौहादर्य की मिसाल हैं हुसैनी ब्राह्मण
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन
क्षेत्रीय खबर

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन

policewalaBy policewalaFebruary 1, 2026No Comments0 Views
web.whatsapp 21

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन

आदर्श दांपत्य से नन्ही प्रतिभाओं का किया गया सम्मान, 10 से अधिक प्रकार के झूले बने आकर्षक

बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में बीएनआई बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ते हुए शहरवासियों और व्यवसायिक समुदाय के लिए आकर्षक मंच प्रस्तुत किया। यह मेला 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित हो रहा है। शहरवासियों और व्यापारियों ने इसे बेहद उत्साहपूर्वक सराहा, जिससे यह मेला पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सफल साबित हुआ।web.whatsapp 18

मेले में शनिवार को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, वहीं बिलासपुर संभागीय आयुक्त सुनील जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथियों में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेई, पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी.के. सरस्वत, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अरविंद तिवारी, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे और पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी शामिल रहे। अतिथियों ने मेले की भव्यता, आयोजन की साज-सज्जा और इसके सामाजिक तथा व्यापारिक महत्व की खुले दिल से सराहना की।web.whatsapp 19

मेले में व्यापारिक और सामाजिक स्टॉल की विविधता ने दर्शकों का ध्यान खींचा। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए 10 से अधिक प्रकार के झूले, फूड स्टॉल, क्राफ्ट बाजार, रियल एस्टेट और लाइफस्टाइल सेक्टर, हॉस्पिटल्स, रोजगार मेला, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान एवं रक्तदान शिविर लगाए गए। लोग परिवार सहित स्टॉल पर खरीदारी, सेवाओं की जानकारी और मनोरंजन का आनंद लेने पहुंचे।

बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 ने व्यापारिक संभावनाओं, बच्चों की प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए शहर के लिए एक प्रेरणादायक और बहुआयामी मंच प्रस्तुत किया है। अतिथियों, व्यापारियों और नागरिकों ने इसके आयोजन की भव्यता और सामाजिक दृष्टिकोण की खुले दिल से सराहना की, जिससे यह मेला शहरवासियों और उद्योग जगत के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।web.whatsapp 20

आदर्श दंपतियों का सम्मान
शनिवार के दिन मेले का विशेष आकर्षण रहा 50 वर्ष पूर्ण कर चुके आदर्श दंपतियों का सम्मान समारोह। इस अवसर पर नरेश सुल्तानिया–किरण सुल्तानिया, प्रेम त्रिहान–सुमन त्रिहान, विंसेंट गॉटलिब–स्नेहलता गॉटलिब, मदन गोपाल सिंह–रूपा सिंह, जमनादास कक्कड़–पुष्पांजलि कक्कड़, विनोद पाठक–कल्याणी पाठक, राम मणि पांडेय–सावित्री पांडेय, एल.एन. गुरुदीवान–कमलेश गुरुदीवान, प्रमोद प्रसाद श्रीवास्तव–प्रभा श्रीवास्तव और विद्या भूषण शर्मा–हरबती शर्मा को मंच से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने इन दंपतियों के वैवाहिक जीवन और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की।

शनिवार को ही ग्लैमोरा और आईआईएफटी सीजन 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें रैंप वॉक के माध्यम से मिस्टर बिलासपुर, मिस बिलासपुर, मिस कॉन्फिडेंस और बेस्ट मॉडल का चयन किया गया। जज के रूप में मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार और मॉडल एवं इंटरनेशनल एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट रोहन शाह ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान सम्मानित आदर्श दंपतियों को 5 हजार रुपये का कूपन भी प्रदान किया गया। साथ ही, मेले में विभिन्न क्षेत्रों के स्टॉल और झूले बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन और खरीदारी का आनंद ले रहे थे। अतिथियों ने मेले के आयोजन की भव्यता और इसके सामाजिक और व्यापारिक दृष्टिकोण की खुले दिल से सराहना की।

आज के कार्यक्रम
रविवार को मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें छोटे बच्चों की प्रतिभा और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें महिलाएं और युवतियां अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। शाम को मेले का मुख्य आकर्षण इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता रहेगा। इसमें शहर के 20 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे और दर्शकों को अपने नृत्य कौशल से मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद किड्स स्पेशल एचीवमेंट अवार्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस समारोह में बिलासपुर के 12 ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से पूरे देश में जिले का नाम गौरवान्वित किया। इसके अलावा शक्ति के स्पेशल चाइल्ड ब्लाइंड स्कूल के बच्चे अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे प्रतिभागी दर्शकों का मन मोह लेंगे।

विधायक सुशांत शुक्ला
यह धन कमाने का नहीं सारोकार कमाने का मौका है। जहाँ सूक्ष लघु और माध्यम उद्योगों का मिलन है इसलिए यह सार्थक कार्यक्रम है, जो समता मूलक समाज का प्रतीक है जो यहां स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पूरे BNI परिवार का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होनें इस सपने को साकार किया

संभागीय आयुक्त सुनील जैन
25 वर्षों की यह परंपरा शानदार है। इन्होनें BNI व्यापार एवं उद्योग मेला से सिर्फ आर्थिक तरक्की नहीं बल्कि विशेष व्यक्तियों का सम्मान, रोज़गार एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा जैसे सामाजिक कार्य भी किए हैं। निश्चित तौर पर BNI का यह प्रयास सराहनीय है. आगे भी ऐसे कार्यक्रम की कामना करता हूँ

वाजपपेयी जी, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय –

“संयुक्त समृद्धि का एक साकार रूप यहाँ दिखाई देता है। भारत की समृद्धि में छोटे उद्योगों का 94 प्रतिशत योगदान है। इन्हें सही दिशा देने का कार्य बीएनआई मेला करता है। गुजरात मॉडल—जहाँ बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता है—हमें यहाँ भी अपनाना चाहिए।”

अरविन्द जी, कुलसचिव सीवी रमन यूनिवर्सिटी –

यह मेला पिछले 25 वर्षों से यह मेला आयोजित कर रहा है, यह हमारी परंपरा बन चुकी है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह व्यापार मेला आयोजित किया जाता है। उद्यमियों का सहयोग ही राज्य और राष्ट्र की समृद्धि का आधार है।”

किरण पाल जी, BNI बिलासपुर डायरेक्टर –

“‘जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान व देहदान’ केवल एक संदेश नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची पहचान है। जीवन रहते किया गया रक्तदान किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन देता है, वहीं नेत्रदान और देहदान मृत्यु के बाद भी समाज की सेवा का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे पुण्य कार्य संवेदनशील, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बीएनआई बिलासपुर सदैव मानव कल्याण, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के इन प्रयासों के साथ खड़ा रहेगा और लोगों को इसके लिए प्रेरित करता रहेगा।”

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 19 at 12.01.41

*अतरमरा में महिला मोर्चा का जनजागरण कार्यक्रम: “12 साल बेमिसाल” के साथ सेवा, सुशासन और महिला सशक्तिकरण का संदेश*

June 19, 2026
policewala 1 300x182 1

*रेलवे रनिंग रूम में खराब भोजन से सुरक्षा दांव पर: लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों में भारी आक्रोश*

June 19, 2026
WhatsApp Image 2026 06 19 at 07.36.13

*कलेक्टर ने बचैया गांव में रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद*

June 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,052
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026816
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026603
Don't Miss
b99827fc 4fc9 4014 82b2 5840e3eafce8 Policewala

जिलाबदरकेदोआरोपियोंकोकुठलापुलिसनेजिलाकटनीसहितसीमावर्तीजिलोंकेबाहरकियानिष्कासित

By PolicewalaJune 20, 20269

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
31480856 56f0 48c1 87f1 00d875c3ade0

विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय किसान संगोष्ठी

June 20, 2026
3ac800e1 8deb 448d b168 9b27fb1ee620

विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न हुई विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठकत्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

June 20, 2026
421b9eb8 3f3f 41e9 b1b6 3657a1044acd

मनगटा युवती प्रकरण: राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, विशलिंगवुड्स रिसोर्ट सील

June 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
b99827fc 4fc9 4014 82b2 5840e3eafce8

जिलाबदरकेदोआरोपियोंकोकुठलापुलिसनेजिलाकटनीसहितसीमावर्तीजिलोंकेबाहरकियानिष्कासित

June 20, 2026
31480856 56f0 48c1 87f1 00d875c3ade0

विकासखंड स्तरीय प्राकृतिक खेती में फसल प्रबंधन के लिए रखी गई एक दिवसीय किसान संगोष्ठी

June 20, 2026
Visitors
1710409
This Month : 38274
This Year : 282326
Total Users : 1284646
Views Today : 7425
Total views : 5704284
Who's Online : 16
Server Time : 2026-06-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.