
वारासिवनी – जनपद पंचायत वारासिवनी के ग्राम बुदबुदा में बाजार चौक निषाद राज प्रांगण स्थित मैदान में नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
शिव-पार्वती विवाह कथा के महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख धर्म लाभ लेने हेतु ग्राम बुदबुदा पहुंचे। विक्रम देशमुख ने ग्रामीणों के द्वारा प्रतिवर्ष किए जा रहे अच्छे धार्मिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की।व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित केशवजी महाराज मैहरवाले के द्वारा विक्रम देशमुख को आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा पहनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरेंद्र मुन्ना बिसेन, तेजराम कुर्वे, कमल कोबड़े, अभिषेक शर्मा, दमन चौहान, प्रदीप भीमटे, रामेश्वर बिसेन आदि ग्रामीण एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
रिपोर्ट – अमित फुलमारी








![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)