दशरमन डीजे क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ 11 जनवरी से
कटनी मध्य प्रदेश
दशरमन डीजे ट्रॉफी का आयोजन 11 जनवरी रविवार को बीहर डीजे स्टेडियम में शुभारंभ किया जाएगा ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से कटनी जिले की महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक जो कि ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत का दशरमन के डीजे स्टेडियम में डीजे ट्रॉफी का आयोजन होता है ट्रॉफी में कटनी जिले बस नहीं पूरे मध्य प्रदेश के होनहार बल्लेबाज और क्रिकेटर शिरकत करते हैं इस वर्ष भी रविवार को डीजे ट्रॉफी का उद्घाटन मैच जबलपुर और अतरसुमा के बीच खेला जाएगा ट्रॉफी के शुभारंभ में सिलौंड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पांडे एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा इस आयोजन में समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत दशरमन के विशेष सहयोग और युवा आयोजन मंडल द्वारा ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है इस क्रिकेट आयोजन में 32 क्रिकेट टीम हिस्सा लेंगी इस टूर्नामेंट की इस बार की विशेष बात यह है कि एंट्री फीस के लिए मात्र ₹1 की राशि निर्धारित की गई है जो की क्रिकेट भावनाओं एवं प्रतिस्पर्धा को जागरूक रखने हेतु एक सराहनी पहल है
सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)