Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 29 at 18.43.49

दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व

August 29, 2026
policewala 1 300x182 1

राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 16.53.53

ढीमरखेड़ा में पट्टा दिलाने के नाम पर 9 किसानों से 2 लाख की ठगी शिक्षा विभाग के कर्मचारी से जुड़े है तार

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व
  • राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत
  • ढीमरखेड़ा में पट्टा दिलाने के नाम पर 9 किसानों से 2 लाख की ठगी शिक्षा विभाग के कर्मचारी से जुड़े है तार
  • बिलासपुर मे कल रात से हीं निहायत निजी झगडे को दो समुदाय के झगडे की तरह बताने वालों से सावधान, उनके बहाकावे मे नहीं आना है,बिलासपुर का इतिहास अमन चैन का इतिहास है
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रियों को वितरित किए यात्रा टिकट
  • त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन
  • रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
  • DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व आदर्श एवं राष्ट्रधर्म हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है : सांसद
Policewala

अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व आदर्श एवं राष्ट्रधर्म हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है : सांसद

policewalaBy policewalaDecember 25, 2025No Comments14 Views
efb788ad 16c0 4a04 84a4 e6215e80eac8
4f5fc072 fcc9 4cf5 a213 4deb5fda8772

मनोज पांडेय

प्रयागराज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर एवं स्व० अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में किया गया। इस अवसर पर सांसद के द्वारा जनपद स्तर पर निबंध, भाषण एवं काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं, प्रतिभागियों को निर्धारित धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा तिवारी, द्वितीय स्थान-आकांक्षा यादव एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नव्या कुमारी को क्रमशः 5000, 3000 एवं 2000 रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुग्रह प्रताप सिंह, द्वितीय स्थान-प्रभात शुक्ला एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निशीथ दुबे को क्रमशः 10000, 5000 एवं 2500 रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह से एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी मिश्रा, द्वितीय स्थान-देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ह्रदय मिश्रा को क्रमशः 10000, 5000 एवं 2500 रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगत तारन इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, सिविल लाइन की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर सांसद फूलपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का नाम जब आता है, तो उनका एक पत्रकार, साहित्यकार, कवि, राजनेता एवं एक स्वप्नदृष्टा के रूप में विराट व्यक्तित्व हमारे सामने होता है। उनका पूरा जीवन एक खुली किताब की तरह रहा। उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श एवं राष्ट्रधर्म हम सभी के लिए प्रेरणा पद है। उनका जीवन एवं विचार हम सब के लिए एक प्रेरणा का श्रोत है। श्रद्धेय अटल जी महान राष्ट्रवादी विचारक, युगदृष्टा, प्रखरवक्ता व सुशासन के सम्वाहक थे। उन्होंने प्राण प्रण से देश व समाज की सेवा की। सांसद ने कहा कि सुशासन के लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जा सकता है, यह अटल जी ने करके दिखाया था। कहा कि श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिए गए जय जवान, जय किसान के नारे में श्रद्धेय अटल जी ने जय विज्ञान कहकर उसमें एक और कड़ी जोड़ी। उन्होंने कहा कि अटल जी के द्वारा स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के द्वारा पूरे देश को जोड़ने का कार्य किया गया। उनका पूरा जीवन एक अजातशत्रु के रूप में रहा। उनके विरोधी भी उनकी सराहना करते थे। उनके व्यक्तित्व में आकर्षण था, लोग अपने आप उनकी ओर खींचे चले आते थे। उनके विचारों को लोग ध्यान से सुनते थे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी समारोह पिछले एक वर्ष से चल रहा है, इसके अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश सेवा, समाज के सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम जिस भी क्षमता में है, उसके अनुरूप हमें अपने देश के लिए कुछ करने का प्रण लेना चाहिए तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कैसे शासन की योजनाओं से लाभान्वित करा सकते है, इसके लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है, हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि उसके लिए हम सभी लोग व्यक्तिगत क्षमता, सामूहिक क्षमता के रूप में देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारे देश का पुराना वैभवशाली इतिहास रहा है, उसे पुनः प्राप्त करने लिए हम सभी को मिलकर कार्य करते हुए अपना योगदान देना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी शशि कपूर, जिला विद्यालय निरीक्षक पी एन सिंह, प्राचार्य हेमवंती नंदन पीजी कालेज प्रो संधू सिंह, आर पी बघेल, जी एस यादव सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

c66397a2 80a1 4354 890b c4d3ca3ca909

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,273
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026779
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026637
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 29 at 18.43.49 क्षेत्रीय खबर

दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व

By PolicewalaAugust 29, 202617

दमुआ। नगर में भुजालिया पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala 1 300x182 1

राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 16.53.53

ढीमरखेड़ा में पट्टा दिलाने के नाम पर 9 किसानों से 2 लाख की ठगी शिक्षा विभाग के कर्मचारी से जुड़े है तार

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 16.48.12 1

बिलासपुर मे कल रात से हीं निहायत निजी झगडे को दो समुदाय के झगडे की तरह बताने वालों से सावधान, उनके बहाकावे मे नहीं आना है,बिलासपुर का इतिहास अमन चैन का इतिहास है

August 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 29 at 18.43.49

दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व

August 29, 2026
policewala 1 300x182 1

राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत

August 29, 2026
Visitors
1850634
This Month : 63104
This Year : 422551
Total Users : 1424871
Views Today : 4126
Total views : 6011040
Who's Online : 15
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.