Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार
  • ‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते
  • पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
  • सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध
  • जन विश्वास शिविर में 115 आवेदनों का मौके पर निराकरण, ग्रामीणों को मिले योजनाओं के हितलाभ
  • दातला में जुए के फड़ पर जुन्नारदेव पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार
  • दमुआ नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भुजालिया पर्व
  • राजस्व पर कुंडली, रसूख पर मेहरबानी: 11 लाख की बकाएदारी के बीच खदान आवंटन की तैयारी से गरमाई सियासत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को उजाड़ने का प्रयास – कन्हैया जनविरोधी योजना का होगा डटकर विरोध
Policewala

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को उजाड़ने का प्रयास – कन्हैया जनविरोधी योजना का होगा डटकर विरोध

policewalaBy policewalaDecember 19, 2025No Comments32 Views
8ed7ebd9 bd8e 4d4b a117 2dea2583fc79

रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सिद्धार्थ चौक से साहू कॉम्प्लेक्स, संजय नगर होते हुए संतोषी नगर ओवरब्रिज तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई नाप-जोख और मार्किंग से क्षेत्र के नागरिकों में भय, असुरक्षा और भारी आक्रोश व्याप्त है ।
उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इस मार्ग पर न तो किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या है, न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों अथवा रहवासियों द्वारा सड़क चौड़ीकरण की कोई मांग की गई है, इसके बावजूद चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर मनमानी तरीके से मकानों और दुकानों पर तोड़फोड़ की मार्किंग की गई है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क के दोनों ओर अलग-अलग स्थानों पर 02 मीटर से लेकर 15 मीटर तक घरों और दुकानों को तोड़े जाने की मार्किंग की गई है । एक ही कतार में स्थित समान परिस्थिति वाले घरों में कहीं 06 मीटर, कहीं 08 मीटर और कहीं 12 मीटर की मार्किंग किया जाना इस पूरी प्रक्रिया को संदेहास्पद और हास्यास्पद बनाता है । इससे स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित तरीके से लोगों को डराने और भय का वातावरण बनाने का प्रयास है । उन्होंने कहा कि बहुत से घर ऐसे हैं जिनकी गहराई 20 फीट होगी वहां तोड़फोड़ के लिए मार्किंग 08 मीटर की की गई है जिससे उसका पूरा घर और दुकान ही समाप्त हो जाएगा ।
इसी के विरोध में आज क्षेत्र के रहवासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल को आमंत्रित कर नागरिकों ने अपनी पीड़ा और आशंकाओं से अवगत कराया। श्री अग्रवाल ने क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों के साथ हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि इससे पूर्व भी चांदनी चौक से भाठागांव चौक तक अंतरराज्यीय बस स्टैंड मार्ग पर इसी प्रकार सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़फोड़ की मार्किंग की गई थी, जिसका कांग्रेस पार्टी और नागरिकों ने लगातार विरोध किया। परिणामस्वरूप बिना किसी घर या दुकान को तोड़े ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य संभव हुआ। उसी तर्ज पर वर्तमान मार्ग पर भी बिजली के खंभों को स्थानांतरित कर, पेड़ों का समुचित प्रबंधन कर सड़क चौड़ीकरण किया जा सकता है ।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि 300–400 वर्गफुट में बने घरों और दुकानों को तोड़कर आम नागरिकों को उनके आशियाने और रोजी-रोटी से वंचित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह जनहित नहीं बल्कि जनविरोधी और अमानवीय सोच का परिचायक है।
कन्हैया अग्रवाल ने दो टूक कहा कि भयादोहन के साथ किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के हर प्रयास का कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर डटकर विरोध करेगी। किसी भी परिस्थिति में किसी भी नागरिक को उसके घर या दुकान से वंचित नहीं होने दिया जाएगा ।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

889fccdb 6369 4ee0 b853 42d1b1ecc0f9
thumbnail a4b66639 cdf2 4b85 bd91 c93a97757423

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,273
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026779
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026645
Don't Miss
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03 Policewala

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

By PolicewalaAugust 29, 20261

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार को साहित्य और अध्यात्म के क्षेत्र में एक अविस्मरणीय क्षण…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
fc5aad74 7017 433c 9625 32e954e7c761

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
89ce9d0e df64 4619 b15a 4cdd3b888c63

सड़क बनी दलदल तो ग्रामीणों ने कीचड़ में रोपा धान, अनोखे अंदाज में जताया विरोध

August 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
c1d84afb 5df9 4243 acc3 2678bc2bbb03

री राम अमोघ स्तुतियां पुस्तक का भव्य विमोचन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बोले – नियम से पाठ करने पर भवसागर होगा पार

August 29, 2026
05d3b731 6018 46d3 be83 cb62183be15e

‘Soles for Souls’ से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कलेक्टर ने अपने हाथों से पहनाए जूते

August 29, 2026
Visitors
1850870
This Month : 63340
This Year : 422787
Total Users : 1425107
Views Today : 4874
Total views : 6011788
Who's Online : 76
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.